Connect with us

नैनीताल

कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, पर्यटकों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल से घूमकर लौट रहे मेरठ के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी के पास 100 फीट गहरी खाई में गिरा। हादसे में 2 की मौत और 25 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी।

नैनीताल। जिले से एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे मेरठ के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी के समीप अनियंत्रित होकर अचानक 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में दो महिला पर्यटकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह दर्दनाक हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे कालाढूंगी से महज तीन किलोमीटर पहले एक तीखे मोड़ पर हुआ। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ (ताला फैक्ट्री, इस्लामाबाद) से पर्यटकों का एक ग्रुप नैनीताल घूमने आया था। वापस लौटते समय ढलान पर अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे अनियंत्रित टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए सीधे गहरी खाई में समा गया।
भीषण हादसे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन ने करीब एक घंटे तक चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान 32 वर्षीय नाजमीन पत्नी शाकिर और 55 वर्षीय फरद बेगम के रूप में हुई है, जो मेरठ की रहने वाली थीं।
कालाढूंगी कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। हादसे में घायल हुए सभी 25 यात्रियों को तुरंत हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में से 15 पर्यटकों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सनसनी: होटल के कमरे में स्कूल ड्रेस में मिलीं 2 नाबालिग छात्राएं, पुलिस ने होटल किया सील

Select Language

Advertisement