Connect with us

नैनीताल

भीमताल में सलेड़ी-नौकुचियाताल बाईपास मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल के सलेड़ी-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुभारंभ कर ग्रामीणों और पर्यटकों को बड़ी राहत दी।

भीमताल। ब्लॉक में सलेड़ी-खेरोला-खड़की-सिलोटी से नौकुचियाताल तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू हो गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। वर्षों से स्थानीय ग्रामीण इस महत्वपूर्ण बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे।
सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को सामान मुख्य मार्ग तक पहुंचाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा, नौकुचियाताल जाने वाले पर्यटकों और ग्रामीणों को भीमताल होकर लंबा चक्कर काटना पड़ता था। इससे भीमताल तल्ली ताल क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बना रहता था और नियमित रूप से जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी।
ग्रामीणों की मांग पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से राज्य योजना के तहत डीपीआर तैयार करवाई। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद अब धरातल पर काम शुरू कराया गया है। मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बाईपास सड़क के बनने से क्षेत्र में स्वरोजगार और पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही भीमताल क्षेत्र को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का स्वागत किया और सड़क स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह और सूचना समेत महत्वपूर्ण विभाग रखे अपने पास

Select Language

Advertisement