Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी टांडा रोड पर भीषण हादसा: पेड़ से टकराई रफ्तार बाइक, रुद्रपुर के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी-रुद्रपुर टांडा रोड पर अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई। हादसे में रुद्रपुर के दो युवकों की मौत। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी-रुद्रपुर टांडा मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। टांडा जंगल के एस-बैंड के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही अकाल मृत्यु हो गई। दोनों मृतक रुद्रपुर के रहने वाले थे और आपस में गहरे दोस्त थे।
यह दुर्घटना देर रात करीब 11 बजे के बाद घटी, जब दोनों दोस्त हल्द्वानी से वापस रुद्रपुर लौट रहे थे। रात का समय होने के कारण हादसे के बाद दोनों युवक झाड़ियों के पास अचेत पड़े रहे। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे जब राहगीरों ने सड़क किनारे बाइक और दोनों युवकों को देखा, तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय चेतन चौहान और 24 वर्षीय वैभव छाबरा के रूप में हुई है। दोनों रुद्रपुर के फुलशुंगी इलाके के निवासी थे। वैभव की फल की दुकान थी और चेतन आटा चक्की चलाता था।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराकर साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण बाइक की अत्यधिक तेज गति माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

Select Language

Advertisement