Report by : Paras Bisht
Published at :
कुमाऊँ की प्रियल ने एक मिनट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हल्द्वानी। हल्द्वानी की रहने वाली आठ साल की प्रियल साहू ने छोटी उम्र में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। प्रियल ने एक मिनट में 60 कार्ट व्हील करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है।

शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने प्रियल को प्रोविजनल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सीआईडी में एएसआई मुकेश पाल ने प्रियल की सफलता पर बधाई दी।बता दें कि प्रियल ने टैंपल ऑफ शाउलिन कुंग-फू के कोच अमित सक्सेना के निर्देशन में इस उपलब्धि को पूरा किया है। इससे पहले गौलापार की 13 साल की रिया पलड़िया निरालांबा चक्रासन में रिकार्ड बना चुकी है। कार्यक्रम के दौरान रुपेंद्र नागर, हेमंत साहू मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›