Connect with us

उत्तर प्रदेश

सुबह लेकर आया बारात, शाम को दूल्हे की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोस्त के साथ बाइक दुर्घटना में दूल्हे की मौत से मातम पसरा
मेरठ।
शादी की हल्दी का रंग भी नहीं उतरा था दूल्हे की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। घटना मैना पट्टी की है। दूल्हा बारात लौटने के बाद दोस्त के साथ बाजार गया था। लौटते वक्त बाइक सड़क पर फिसल गई और दूल्हे को गंभीर चोट आने से मौत हो गई। परिवार में मातम पसर गया है।
मैनापूठी गांव निवासी दूल्हा सनी ( 22 ) की बरात रविवार को हापुड़ के गालंद आई थी। अपनी दुल्हन पूनम के साथ सोमवार सुबह बारात लेकर घर निकला। शाम को संगीत कार्यक्रम होना था। दूल्हा सनी पड़ोसी संदीप के साथ घर का सामान लेने सरधना गया था। सरूरपुर थाने के सामने बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इसमें दूल्हे सनी को गंभीर चोट आई। जबकि पड़ोसी संदीप को मामूली चोट लगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement