Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

टनकपुर में हाथी का तांडव: लकड़ी लेने गई महिला को पटक-पटक कर मार डाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर के शारदा रेंज में लकड़ी लेने गई 54 वर्षीय महिला पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य ने भागकर जान बचाई।

टनकपुर। क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शारदा रेंज के सेनापानी मार्ग स्थित जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के इस अचानक हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरी नई बस्ती और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है।
मृतक महिला की पहचान टनकपुर के वार्ड नंबर पांच, नई बस्ती निवासी 54 वर्षीय माधुरी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, माधुरी देवी गुरुवार अपराह्न अपनी अन्य साथी महिलाओं के साथ रोजमर्रा की तरह सूखी लकड़ियां बीनने जंगल गई थीं। तभी झाड़ियों के पीछे से अचानक एक विशालकाय हाथी ने उन पर धावा बोल दिया। हाथी को देख अन्य महिलाओं ने शोर मचाया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग की गश्ती टीम को दी गई। मौके पर मौजूद वन दारोगा मुकेश तड़ागी और वन बीट अधिकारी मुल्की राज ने तुरंत पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को हाथी के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाकों के पास जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। फिलहाल वन विभाग ने लोगों को जंगल की ओर न जाने की सख्त चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  तीन बार "उदीयमान खिलाड़ी" चयनित होकर अंशु भट्ट ने रचा इतिहास, विज्ञान और संगीत में भी चमका प्रतिभा का सितारा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement