Report by : CWN Desk
Published at :
अदालत में दिल का दौरा पड़ने से अधिवक्ता की मौत

हरिद्वार के परिवार न्यायालय में केस की सुनवाई के दौरान घटना
हरिद्वार। रोशनाबाद जिला कोर्ट रोशनाबाद स्थित परिवार न्यायालय में केस की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता संजय यादव की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर एक बजे की है। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय यादव पारिवार न्यायालय में मौजूद थे। सुनवाई के दौरान ही उनको दिल।का दौरा पड़ गया और जमीन पर गिर गए। इससे हड़कंप मच गया और उनको एक निजी।अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›