Connect with us

हल्द्वानी

दुग्ध संघ के प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से कई कर्मचारी घायल, अफरा-तफरी मचने से प्लांट बंद किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- लालकुआं स्थित नैनीताल दुग्ध संघ के प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव होने से वहां काम कर रहे कई कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना से प्लांट में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में इलाज के लिए दो कर्मचारियों को हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। कुल 8 कर्मचारी गैस रिसाव होने के चलते प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है जिनका इलाज किया जा रहा है। गैस रिसाव से पीड़ित कुछ कर्मचारियों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा की गैस का रिसाव किन कारणों से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने खुद बेस हॉस्पिटल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना व डॉक्टरों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। बेस हॉस्पिटल की सीएमएस सविता ह्यांकी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है सभी पूरी तरह से ठीक है स्थिति नियंत्रण में है कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई है। एसडीए  ने कहा की पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement