Report by : CWN Desk
Published at :
Vote for Baini sena को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की अपील
Vote for Baini sena को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की अपील

हल्द्वानी। नगर निगम के लिए एक अच्छी खबर है। यूजर चार्ज कनेक्शन और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाली बैणी सेना का चयन पूरे देश की सभी निकायों से चयनित कर पहले 50 बेहतर कार्य प्रणाली में हुआ है। इसे SWM के बेस्ट सेनिटेशन सोल्यूशन की श्रेणी में रखा गया है। इसे भारत सरकार की इस वेबसाइट/प्लेटफॉर्म पर सिटिजन वोट के लिए लाइव किया गया है। यह प्रोजेक्ट हल्द्वानी में शहर का स्वच्छता स्तर बढ़ाने, स्वच्छता में जन भागीदारी बढ़ाने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को सुदृढ़ करने, यूजर चार्ज का कलेक्शन बढ़ाने, पर्यावरण मित्रों के कार्य गुणवत्ता को बढ़ाने में तथा नारी के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करने में बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। सरकार की बेवसाइट पर शहरी निवासियों के वोट के आधार पर चयन किया जा रहा है।

Vote for Baini sena को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की अपील

हल्द्वानी में स्वच्छता स्तर को बढ़ाने व यूजर चार्ज का कलेक्शन के लिए बैणी सेना ने बेहतर काम किया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त हल्द्वानी ने सभी से वोट कर बैणी सेना को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की अपील की है। सभी से अनुरोध किया जा रहा है की आप स्वयं वोट करें और अपने मित्रों/परिचितों से भी वोट कराकर इस अभियान में शहर हल्द्वानी – काठगोदाम को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›