Connect with us

देहरादून

प्लेट में चिकन के पीस कम आए तो रेस्टोरेंट संचालक पर झोंक दिया फायर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून की घटना, हरियाणा नंबर की कार सवार चिकन खाने आए थे रेस्टोरेंट पर

देहरादून। कार सवार युवकों ने देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव इलाके में रेस्टोरेंट संचालक पर फायर झोंक दिया। युवक चिकन खाने आए थे। प्लेट में चिकन के पीस कम आए तो युवकों ने फायर मार दिया। इससे रेस्टोरेंट संचालक घायल हो गया।
रेस्टोरेंट संचालक अशोक के मुताबिक युवक खाना खाने आए थे। चिकन के पीस कम होने से झगड़ने लगे। काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में एक युवक ने पिस्टल निकाल फायर मार दिया। फायर करने के बाद हरियाणा नंबर की कार से फरार हो गए। घायल रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल खंगाले जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement