Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत

पौड़ी। बीरोंखाल क्षेत्र के तोल्यूं विरगणा गांव में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटी। बकरी चराने जंगल गए 74 वर्षीय वृद्ध पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है।

भालू के हमले से बुजुर्ग की मौत

गांव के 74 वर्षीय बलवीर सिंह (पुत्र बहादुर सिंह) रोज की तरह सुबह जंगल में बकरियां चराने गए थे। तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने अपने नुकीले नाखूनों से उनके सिर और शरीर पर गहरे घाव कर दिए। घायल बलवीर सिंह ने आसपास के लोगों को बचाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी। हमला करने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों में भय, वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। गांव की प्रधान प्रतीमा देवी और अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भालू को भगाने के लिए वन कर्मियों की टीम भेजी जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए।

प्रशासन ने दी मदद का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। चौबट्टाखाल के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने घटना पर शोक व्यक्त किया और जिलाधिकारी व गढ़वाल डीएफओ को निर्देश दिया कि मृतक का पोस्टमार्टम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरो में कराया जाए।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

थलीसैंण रेंज अधिकारी महेंद्र रावत ने बताया कि वन विभाग की टीम जांच कर रही है और जल्द ही मृतक के परिजनों को छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›