Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

बाघम्बरी पीठाधीश्वर ने बिलेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर की विश्व कल्याण की कामना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सृष्टि के पालनहार है त्रिनेत्रधारी भगवान शिव:- श्रीमहंत बलवीर गिरी

हरिद्वार- बाघम्बरि पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने बिलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का फूल, फल और अन्य द्रव्यों से विशेष श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा का महत्व बताते हुए कहा कि त्रिनेत्रधारी भगवान शिव सृष्टि के पालनहार है जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। महादेव की कृपा का पात्र जो साधक बन जाता है उसका जीवन स्वयं ही उन्नति की ओर अग्रसर होने लगता है। संपूर्ण शिव परिवार का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जन-जन के आराध्य बिलेश्वर महादेव करुणा के सागर है। जो अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। अमोघ फल प्रदाता कैलाशपति शिव सर्वशक्तिमान एवं सर्वविद्यमान है जो आसुरी शक्तियों का विनाश कर अपने भक्तों का संरक्षण करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियम अनुसार भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। बिलेश्वर महादेव मंदिर पौराणिक सिद्ध स्थल है जहां आने वाले श्रद्धालु भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हम सभी को अपनी बहन बेटी के संरक्षण का प्रण लेते हुए समाज में समानता का भाव बनाना होगा। बालिकाएं देश का गौरव है जिनके बिना किसी भी सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए एक सशक्त समाज का निर्माण करने के लिए मिलजुल कर समरसता का वातावरण बनाना होगा। महादेव की कृपा से जल्द ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा।

Select Language

Advertisement