Connect with us

उधमसिंह नगर

बाइक चोर गैंग के 3 शातिर गिरफ्तार, 10 चोरी की बाइक बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पकड़े गया एक आरोपी वाहन मिस्त्री, मिस्त्री ने शार्टकट पैसे कमाने के लिए 2 अन्य को भी चोरी में साथ लिया
रुदपुर।
पुलिस ने चोरी की 10 बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की 5 बाइकों की जानकारी जुटा ली है, जबकि पांच बाइक स्वामियों का पता लगा रही है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने निर्देशित किया था। खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गयी थी। टीम ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि समलेश मण्डल निवासी ग्राम ठाकुरनगर और अनिमेष बाला निवासी देवनगर ने अपनी-अपनी बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।
कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल, एसएसआई विनोद फत्र्याल के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को सूखी नदी पर बने पुल से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रतनफार्म नं. एक में बंधे किनारे बड़ी-बड़ी कंटीली झाडिय़ों में रखी गई थी। अलग-अलग स्थानों से चुराई दस मोटर साइकिल बरामद की गई। एसपी सिटी ने बताया कि राजा सरदार निवासी सुरेन्द्रनगर, शक्तिफार्म नं. 5, दिवेश सरकार निवासी वार्ड नं. 2 शक्तिफार्म, राज गुप्ता निवासी वार्ड नं 1 शक्तिफार्म को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी ने बताया कि तीन आरोपियों में एक आरोपी गाडिय़ों की मरम्मत करने वाला मिस्त्री है। पैसों के लिए इसी मिस्त्री ने दो अन्य साथियों के साथ वाहन चोरी करना शुरू किया। एसपी सिटी ने बताया कि बाइक चोरी का गिरोह बेहद शातिर गैंग है। इनकी गिरफ्तारी से बाइक चोरी की घटनाओं में अंकुश लगेगा। उन्होंने बाइक स्वामियों से अपील की है कि बाइकों में एक अतिरिक्त लॉक लगाये। ताकि हैंडल लॉक खोलकर बाइक चोरी न कर सकें। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। टीम में कोतवाली प्रभारी भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, एसएसआई विनोद सिंह फत्र्याल, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश चन्द्र तिवारी, सिडकुल चौकी इंचार्ज चन्दन सिंह बिष्ट, कमल नाथ गोस्वामी, भारत भूषण, कपिल कुमार, हरीश कबड्वाल शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement