Report by : CWN Desk
Published at :
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया नूरपुर पंजनहेडी में सौंदर्यीकरण, सड़कों का लोकार्पण

भाजपा राज में बह रही विकास की गंगा: संदीप गोयल

गांवों के विकास के लिए रहेंगे हमेशा संकल्पबद्ध:- प्रदीप चौहान

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नूरपुर पंजनहेडी में मुख्यद्वार गेट के सामने सौंदर्यीकरण और पांच इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर लोकार्पण किया गया। लोकार्पण करने पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान का फूल माला पहनाकर व ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने सड़कों का लोकार्पण करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में विकास की गंगा बह रही है। गांवों में पांच इंटरलॉकिंग सड़कों निर्माण का लोकार्पण किया गया है। हर छोटे से लेकर बड़े विकास कार्य लगातार भाजपा सरकार की तरफ से कराए जा रहे हैं। आगामी भी बहुत सारी योजनाएं हैं। जो पूरे जिला पंचायत क्षेत्रों में होने वाली हैं। भाजपा हर समय चुनाव के लिए तैयार हैं। ऐसा नहीं है कि जब चुनाव आएगा तभी तीन महीने पहले उसकी तैयारी करेगी। हमारी पार्टी अन्य पार्टी की तरह नहीं है। हर समय छोटे से छोटा कार्यकर्ता चुनाव के तैयार रहता है। हमने समाजसेवा करने के लिए राजनीति का संकल्प लिया है। ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान ने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। ऐसे में लोगों का भाजपा में विश्वास बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो वादे किए थे वह एक-एक कर सभी वादे पूरे किए जा रहे हैं। ग्राम नूरपुर पंजनहेडी में सड़कें, नालियां, साफ सफाई, प्राथमिक विद्यालय, प्रकाश व्यवस्थाएं बेहतर बनाने का ही प्रयास रहता है।
दिन रात विकास एवं ग्राम वासियों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। हमेशा गांव के विकास के लिए संकल्पबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर योगेश चौहान, शोभित चौहान, सरवन चौहान, विवेक चौहान, रविंद्र चौहान, अवनीश चौहान, चंदन सिंह चौहान, सुनील चौहान, अनिल चौहान, सुनील, जयसवाल, विजय चौहान, ओम प्रकाश चौहान, सागर, सचिन, आकाश, विशाल, अर्जुन, अभिषेक, संदीप वाल्मीकि, कुंवर पाल, ऋषभ वालिया, अजय चौहान, सुनील, ओमवीर, देश कुमार, त्रिलोक चौहान, भारत भूषण, आकाश धीमान, विक्की पंडित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›