Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश में भाजपा नेत्री की संदिग्ध मौत, तीन माह पूर्व पति ने खाया था कीटनाशक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

इसी माह मुकेश गाबा ने फेसबुक लाइव आकर पत्नी को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कहीं थी
ऋषिकेश।
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की घर की बालकनी गिरकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सिमरान गाबा को बीते दिनों किसी विवाद के चलते संगठन पदमुक्त किया था।
गंगानगर गली नंबर आठ ऋषिकेश निवासी सिमरन गाबा (40 वर्ष) पत्नी मुकेश गाबा की गुरुवार की रात अपने घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्हें राजकीय चिकित्सालय लाया गया था, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजन उनके शव को लेकर घर चले गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत पत्र किसी भी पक्ष की ओर से नहीं मिला है। सिमरान गाबा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष थी, बीते दिनों कि किसी विवाद के चलते संगठन की ओर से उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था।
भाजपा नेत्री के पति मुकेश गाबा की ओर से तीन माह पूर्व फेसबुक पर लाइव आकर अपने पारिवारिक संबंधों को लेकर काफी कुछ कहा था। जिसके बाद मुकेश गाबा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था, उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। इस माह प्रथम सप्ताह में मुकेश गाबा ने फिर फेसबुक में लाइव आकर अपनी पत्नी को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कहीं। इतना ही नहीं उसने भाजपा के मंत्री और पदाधिकारियों का भी नाम लेकर कई आरोप लगाए थे।
पांच मई को महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता की ओर से मुकेश गाबा के खिलाफ कोतवाली में जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी क्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने मुकेश गाबा की पत्नी सिमरन गाबा को महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पद से हटा दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement