Report by : Paras Bisht
Published at :
भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया स्वागत

नकल विरोधी व धर्मांतरण कानून लागू करने के लिए सर्किट हाउस में अभिनंदन
हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य जी के नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं व अनुसूचित समाज के लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ उनके द्वारा देश के सबसे कठोर नकल विरोधी व धर्मांतरण कानून लागू करने के लिए सर्किट हाउस में अभिनंदन किया तथा उनका व उनके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान अनुसूचित समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक कुमाऊँनी परिधान में माननीय मुख्यमंत्री जी का तिलक लगा व आरती उतारकर तथा माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य में मुख्यमंत्री का नकल विरोधी तथा धर्मांतरण कानून लागू करने के लिए अनुसूचित मोर्चा तथा अनुसूचित समाज की तरफ से आभार पत्र, दिया गया। इस दौरान भ्रस्टाचार पर कठोर प्रहारों करने के निमित्त तलवार भेंट की गई तथा सम्पूर्ण अनुसूचित समाज की तरफ से बड़ी माला पहनाकर सम्मान किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह dami द्वारा सभी अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों का उनकी कार्य करने की क्षमता को और बढ़ाने पर सभी कार्यकर्ताओं व अनुसूचित समाज वंदन कर अनुसूचित समाज की हर पीड़ा को दूर करने का वादा किया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भा ज पा प्रताप बिष्ट जी, श्रीमान अनिल कपूर, लालकुआं विधायक श्रीमान मोहन बिष्ट जी, भीमताल विधायक श्रीमान राम सिंह कैड़ा जी माननीय जिलाध्यक्ष नैनीताल श्रीमान भुवन आर्य जी, माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष /मेयर रुद्रपुर श्रीमान रामपाल सिंह जी ,कुमाऊं संयोजक श्रीमान नरेश सकारी जी,जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर श्रीमान हुकुम सिंह जाटव जी, जिलाध्यक्ष काशीपुर श्रीमान महेंद्र वाल्मीकि जी, जिलाध्यक्ष चम्पावत श्रीमान गोविन्द प्रसाद जी एवं सम्पूर्ण कुमाऊं से आये हुए भा.ज.पा. अनुसूचित मोर्चा के समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान समीर आर्य जी ने सख्त नक़ल विरोधी कानून एवं धर्मांतरण  क़ानून पर मुख्यमंत्री जी आभार व्यक्त किया

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›