Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश चीला वाहन दुर्घटना में लापता वार्डन का शव नहर से तीसरे दिन बरामद
ऋषिकेश चीला वाहन दुर्घटना में लापता वार्डन का शव नहर से तीसरे दिन बरामद

ट्रायल वाहन दुर्घटना में महिला वार्डन नहर में गिरकर हो गई थी लापता, हादसे में 4 अन्य अफसरों की हो गई थी मौत

ऋषिकेश चीला वाहन दुर्घटना में लापता वार्डन का शव नहर से तीसरे दिन बरामद

ऋषिकेश। चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी. जबकि महिला अधिकारी और वन्य जीव प्रतिपालक (SDO) चीला, आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में SDRF द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
आज दिनाँक 11 जनवरी 2024 को सुबह तड़के ही SDRF द्वारा सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था। श्री मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट SDRF के आदेशानुसार SDRF के विशेषज्ञ गोताखोर द्वारा चीला पावर हाउस के निकट सर्चिंग आरम्भ की गई। वही दूसरी ओर राफ्ट द्वारा पुनः घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को चीला पावर हाउस  के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ।
मौके पर  मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी  है। SDRF द्वारा बरामद शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
SDRF द्वारा सोमवार से ही लापता अधिकारी की तलाश में। निरन्तर गहन सर्च  आपरेशन चलाया जा रहा था।जहां एक ओर SDRF द्वारा  अत्याधुनिक खोजी उपकरण जैसे सोनार एवम अंडरवाटर ड्रोन के माध्यम से  गहन सर्चिंग की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा स्कूबा डाइविंग करते हुए नहर की तल तक  गहराइयों में खोजबीन जारी रखी गयी थी। आज  चीला शक्ति नहर का पानी कम किया  गया , जिसके उपरांत राफ्ट, मोटर बोट ,डीप डाइवर्स इत्यादि की सहायता से  नहर में सर्च किया गया, जिसके उपरांत सर्च ऑपरेशन सार्थक हुआ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›