Report by : CWN Desk
Published at :
ब्रेकिंग: उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आए 3 वाहन, महिला समेत 4 की मौत
ब्रेकिंग: उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आए 3 वाहन, महिला समेत 4 की मौत

तीनो वाहनों में 30 लोग सवार, 6 लोग बचाए गए, बाकी की तलाश में एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ब्रेकिंग: उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आए 3 वाहन, महिला समेत 4 की मौत

उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी में कुछ वाहनों के मलबे की चपेट में आने की सूचना डायल 112 के द्वारा SDRF को प्राप्त हुई।

ब्रेकिंग: उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आए 3 वाहन, महिला समेत 4 की मौत

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 6 घायल हुए है। घायलों को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। इन तीनो वाहनों में 30 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे शव को निकाले जाने का कार्य गतिमान है, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›