Report by : CWN Desk
Published at :
सितारगंज: सैजनी गांव में पानी लगाने को लेकर विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

हरिद्वार। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में मंगलवार रात एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक कारोबारी की जान चली गई। मृतक की पहचान अजय माहेश्वरी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी के अनुसार, सुभाषनगर में दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि झगड़े में घायल अजय माहेश्वरी को उनके परिजन अस्पताल ले गए हैं, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे नैतिक माहेश्वरी की तहरीर पर पुलिस ने अमित शर्मा सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में नैतिक ने आरोप लगाया कि अमित शर्मा ने उसके पिता अजय पर हमला किया और अपनी बाजू से उनका गला दबाकर हत्या कर दी। विवाद की शुरुआत कथित तौर पर नैतिक द्वारा अमित के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी से हुई, जिससे गुस्साए अमित ने हमला कर दिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›