Report by : CWN Desk
Published at :
कनखल पुलिस ने 225 ग्राम चरस के दो तस्कर दबोचे

कनखल/ हरिद्वार- कनखल क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 225 ग्राम चरस बरामद हुई है। एक आरोपी के पास से 120 और दूसरे के पास 105 ग्राम चरस बरामद हुई है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कनखल पुलिस ने 225 ग्राम चरस के दो तस्कर दबोचे


कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने के लिए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संतोष राजपूत उर्फ गोलू पुत्र जितेंद्र निवासी गणेश विहार निकट बुड्डी माता मंदिर कनखल को जियापोता तिराहा के पास से 120 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर, हेड कांस्टेबल सुनील राणा, सतीश कोटनाला शामिल रहे। दूसरी तरफ जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पारस खन्ना पुत्र राजेश खन्ना निवासी हनुमंतपुरम कॉलोनी जगजीतपुर थाना कनखल को मातृ सदन पुल के पास से 105 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल होशियार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील राणा, कांस्टेबल सतीश मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›