Report by : CWN Desk
Published at :
सड़क किनारे आराम कर रही चार महिलाओं को कार चालक ने कुचला, एक महिला की मौत

घटना के बाद कार चालक मदद करने के बजाए हुआ फरार, बच्चे की मौत, पुलिस ने चालक को ढूंढ निकाला
देहरादून। सड़क क्रास कर रहे हर्रावाला चौकी इंचार्ज के चार साल के बेटे को कुचलकर कार चालक फरार हो गया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हर्रावाला चौकी इंचार्ज रमन बिष्ट का मकान तुनवाला क्षेत्र में है। घर से कुछ दूरी पर उनकी ससुराल है। गुरुवार दोपहर वह अपने आवास से पत्नी और बच्चों को छोड़ने ससुराल गए। वहां पहुंचे तो सड़क किनारे उन्होंने अपनी कार पार्क की। रमन बिष्ट की पत्नी ने छोटे बेटे को गोद में लिया था। जबकि, रमन के हाथ में सामान था। वे रोड क्रास कर पत्नी संग अंदर चले गए। इस दौरान बेटे को कहा कि वह कार में ही बैठा रहे। रमन बिष्ट सामान अंदर रखकर कार में बैठे बेटे को लेने बाहर आते, इससे पहले ही वह कार का दरवाजा खोलकर उतर गया। कार से बाहर आया तो सड़क पर तेज गति में एक कार गुजरी। उसने रमन बिष्ट के बेटे श्रेयांश बिष्ट (4) को कुचल दिया। इसके बाद कार समेत चालक फरार हो गया। रमन दौड़कर बाहर आए तो उन्होंने देखा कि बेटा अचेत हो गया था। उपचार के लिए पास के अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
तुनवाला में कार से दरोगा के चार साल के बेटे को कुचलकर फरार हुए आरोपी कार चालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद संभावना है कि वह शहर से बाहर भागा है। उसकी तलाश को पुलिस टीमें भी बनाई गई हैं। कार के रजिस्ट्रेशन में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर चालक का पता पुलिस ने लगा लिया है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि बच्चे को कुचलकर फरार हुए कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हादसे के बाद कार चालक मदद करने के बजाय मौके पर से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान कार का नंबर पुलिस ने हासिल कर लिया। कार रुद्रप्रयाग में होटल चलाने वाले व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर निकाला। उसके जरिए चालक से संपर्क करने की कोशिश की तो पता लगा कि कार एक होटल संचालक के नाम पर दर्ज है। आरोपी चालक को जल्दी थाने पहुंचने को कहा गया है। उधर, सीओ अभिनव चौधरी ने बताया कि पुलिस अपनी तरफ से गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›