Connect with us

स्वास्थ्य

बदल रहा मौसम, डायबिटीज के मरीज सेहत का रखें ख्याल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खानपान और वर्क आउट से शुगर लेवल को रखें नियंत्रित
हल्द्वानी।
मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम स्वास्थ्य के लिए नुकसान होता है। खासकर बीपी और डायबिटज के मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। बदलते मौसम के अनुरूप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बड़ी चुनौती होती है। डायबिटीज मरीजों का शुगर लेवल बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में
मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी होती है।
एक सही डाइट प्लान बनाएं
शरीर को उस की ऊर्जा मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, प्रोटीन, वसा और कार्ब्स से मिलती है। विशेष रूप से कार्बोहाइड्रेट, जो ग्लूकोज या चीनी में बदल जाते हैं। खून के प्रवाह में घुल जाते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं। कई डेज़र्ट में कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपना डाइट प्लान बनाएं और वह चीज़े जो आप बहुत ज्यादा खाना पसंद करते है उन्हें कम खाएं।

यह भी पढ़ें 👉  बजट: अब इतनी इनकम पर देना होगा टैक्स..

व्यायाम करें
वर्कआउट करने के लिए खुद को प्रेरित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए आपका वर्कआउट करना बहुत ज़रूरी होता है।

अपने पैरों का ख्याल रखें

अगर आपको डायबिटीज है तो आपके पैर और पैर की उंगलियां सुन्न हो सकती हैं। ऐसे संक्रमण को रोकने के लिए, अपने पैरों को हमेशा मॉइस्चराइज यानी कि उनमें नमी बनाये रखनी चाहिए, लेकिन ध्यान रहे कि आपके पैर की उंगलियों के बीच वाले भाग में नमी न होने दें और इस के लिए उन की बार-बार जांच करें।

इन्सुलिन को फ्रिज में ही स्टोर कर के रखें

बहुत ज्यादा सर्दी या गर्मी वाला समय इन्सुलिन के लिए समस्या पैदा कर सकता है। आपके ग्लूकोज मॉनिटर को काम करने से रोक सकता है। तो चाहें बाहर।ठंड कम क्यों न हो, उस के बावजूद भी आप इन्सुलिन को फ्रिज में ही स्टोर कर के रखें।

यह भी पढ़ें 👉  दो करोड़ की ठगी करने वाले साइबर अपराधी राजस्थान में गिरफ्तार

नियमित रूप से अपने शुगर लेवल की जांच करें

सर्दियों में भूख लगना आम बात है, क्योंकि शरीर खुद गर्म रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है इसलिए प्रोसेस्ड या फास्ट फूड के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने की सलाह दी जाती है। अपने खाने की आदतों पर नज़र रखने के लिए पूरे दिन अपने शुगर लेवल पर नज़र रखें। अपने ब्लड शुगर।लेवल की जांच करते रहें। घर पर आसानी से ब्लड शुगर की जांच करने के लिए ग्लूकोमीटर का उपयोग करें।

Select Language

Advertisement