Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून झांजरा इलाके में क्लोरीन गैस का रिसाव

देहरादून। देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के झांजरा इलाके में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, और काफी दुर्गंध भी आ रही है। प्रेम नगर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक प्लॉट में रखें क्लोरीन गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है।
तत्काल फायर कर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना के संबंध में एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमों को सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने खुद मौके पर पहुंचते हुए रेस्क्यू कार्यो का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर राहत बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलेंडरों को डिस्पोज की कार्रवाई की जा रही है। खाली प्लॉट में गैस सिलेंडरो को किन कारणों से रखा गया था, इस संबंध में जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›