Connect with us

हल्द्वानी

सीएम धामी का विरोध करते यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून पर बनाने पर मुख्यमंत्री धामी की है आज आभार रैली
हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी आगमन का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे के पास विरोध किया। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएम पुष्कर धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे थे। पुलिस की तीखी नोकझोंक के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिफ्तार कर लिया है।
कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का विरोध करने को लेकर सुबह से तैयारी में थे, इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तिकोनिया चौराहे पर ही गिरफ्तार कर लिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उपाध्यक्ष हेमंत साहू,प्रदेश सचिव राधा आर्य और उनके साथ मौजूद तमाम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जहां एक तरफ सरकार भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे, तो वही नकल विरोधी कानून लाकर खुद की वाहवाही लूटने का कार्य कर रही है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एवं पुष्कर धामी के कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement