Report by : CWN Desk
Published at :
एक दर्जन मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

हरिद्वार- एक बार फिर डेंगू के मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। गुरूवार को एक दर्जन मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग इन स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू करा दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह के मुताबिक गुरूवार को हरिद्वार शहर में 12 मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसमें शिवालिक नगर में 2, हरिद्वार नगर में 4, भूपतवाला में 1, कनखल में 2, जगजीतपुर में 1, बीएचईएल में 1 और ज्वालापुर निवासी एक मरीज की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों की ओर से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आशा कार्यकत्रियों की ओर से दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को घर-घर जाकर भी जागरूक किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›