Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने ऋषिकेश में की गंगा आरती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट पर रोजाना होने वाली सांयकालीन गंगा आरती में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में गंगा तट पर जिस तरह की शांति का अहसास हुआ वह अद्भुत है। रॉबर्ट वाड्रा शुक्रवार की शाम को आध्यात्मिक यात्रा पर ऋषिकेश पहुंचे।
रॉबर्ट वाड्रा ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती के साथ भजन संध्या में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऋषिकेश पहुंचकर गंगा मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। यहां असीम शांति का अनुभव हुआ है।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि ऐसी शांति पूरे भारत में कहीं देखने को नहीं मिली है। वास्तव में जो गंगा पहाड़ों से निकलकर पूरे देश में सुख शांति का अनुभव करवा रही है, उसका एहसास आज यहां आकर हुआ है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, अंशुल अरोड़ा भी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement