Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: राजेन्द्र नगर में नाले चौड़ीकरण को लेकर बवाल, पार्षद व युवा नेता ने किया आंदोलन का ऐलान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के राजेन्द्र नगर, राजपुरा क्षेत्र में नाले को चौड़ा करने के नाम पर सिंचाई विभाग द्वारा मकानों पर लगाए गए लाल निशानों से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि विभाग ने बिना पूर्व सूचना और मानकों का पालन किए मनमाने ढंग से उनके घरों पर निशान लगाए हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
इसी मुद्दे पर आज क्षेत्र की पार्षद प्रीति आर्या और युवा नेता हेमन्त साहू ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आंदोलन का आश्वासन दिया। हेमन्त साहू ने कहा कि विकास के नाम पर आम जनता का विनाश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली को निंदनीय बताते हुए कहा कि शासन और प्रशासन गरीबों के आशियानों को उजाड़ने पर तुला है।
पार्षद प्रीति आर्या ने भी मुख्यमंत्री के मानसून सत्र तक कार्रवाई रोकने वाले बयान पर नाराजगी जताई और कहा कि यदि किसी गरीब की एक ईंट भी तोड़ने की कोशिश की गई तो आर-पार का आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं। पार्षद ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे किसी को नुकसान नहीं होने देंगी और हर मंच पर जनता की आवाज बुलंद करेंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement