Connect with us

हल्द्वानी

कैंची धाम में दर्शन अब सुविधा और नियंत्रण के साथ: पंजीकरण व टोकन व्यवस्था की तैयारी शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बाबा नीम करौली की तपोभूमि कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा के साथ दर्शन कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इसके तहत कैंची धाम की वहन क्षमता (कैरीइंग कैपेसिटी) का आकलन किया जाएगा। अर्थ एवं संख्या विभाग को इसके लिए 14.92 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। विभाग धाम की पर्यावरणीय, सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक प्रभावों की रिपोर्ट पर्यटन विभाग को सौंपेगा। इसके बाद वहां पंजीकरण और टोकन प्रणाली लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जान जोखिम में डालकर देहरादून में बिन नदी पार करते हैं ग्रामीण

धाम में भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी होती है और नैनीताल-अल्मोड़ा हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को लेकर नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने पर्यटन विभाग से पहल की मांग की थी। इसी क्रम में धाम की क्षमता का अध्ययन और व्यवस्था सुधार का निर्णय लिया गया है।

श्रद्धालुओं की सटीक गणना के लिए प्रवेश और निकासी द्वारों पर हेड काउंट कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही मंदिर परिसर की निगरानी के लिए 20.48 लाख रुपये की लागत से तीन ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्नीशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे अल्मोड़ा रोड, रामगढ़-हरथापा रोड और भवाली रोड पर स्थापित होंगे। इस कदम से श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा बदलाव देखा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement