Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश के शिवपुरी रिजॉर्ट में अमेरिकी महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के ओपन यूनिवर्सिटी के समीप जंगल में पांच दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। शव के दाएं हाथ पर बने ‘डीके’ नाम के टैटू के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान 32 वर्षीय दीपक पुत्र स्व. दीवान सिंह के रूप में की। दीपक रामपुर रोड स्थित एक कार शोरूम में वाहन धोने का कार्य करता था और देवबंधु विहार, देवलचौड़, मानपुर पश्चिम में किराए के कमरे में अकेले रहता था।

पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को जंगल में शव मिलने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया। पहचान न होने के कारण शव को सुरक्षित रखा गया था। मंगलवार को परिजन मोर्चरी पहुंचे और हाथ पर बने ‘डीके’ टैटू को देखकर शव की पुष्टि की।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि टैटू के जरिए शिनाख्त संभव हो सकी। पुलिस अब मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। दीपक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों में गहरा शोक है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›