Report by : CWN Desk
Published at :
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत

ट्रक महिला को करीब 50 मीटर दूर तक घसीटकर ले गया
खटीमा
। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घायल महिला करीब 50 मीटर दूर तक ट्रक के साथ घिसटती हुई गई। आरोपी चालक फरार हो गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सड़ासड़िया निवासी सीमा (42) पत्नी स्व. भजनलाल घरों में बर्तन धोने और साफ-सफाई का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करती थी। रविवार सुबह करीब छह बजे वह घर से काम के लिए निकली थी। सड़ासड़िया के पास हाइवे किनारे वह पैदल चल रही थी। तभी पीछे से आए प्लाई लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि घायल महिला को ट्रक करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया और फिर पलट गया। हादसे के बाद उसमें लदे प्लाई बोर्ड सड़क पर फैल गए, जिससे जाम की स्थिति हो गई। इधर 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ट्रक को नींद को नींद की झपकी लगने के कारण दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
परिजनों ने बताया कि सीमा के पति भजनलाल की कोरोना काल के समय मृत्यु हो गई थी। उसके बाद सीमा पर अपने परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी आ गई थी। मृतका का बड़ा पुत्र अभिषेक भी मजदूरी करता है। बड़ी पुत्री ज्योति 12वीं, छोटी पुत्री पायल नवीं और छोटा पुत्र संजय सातवीं में पढ़ते हैं। महिला सड़ासड़िया में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहती थी। उनका परिवार मूलरूप से रामपुर, यूपी का रहने वाला है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›