Connect with us

हरिद्वार

डीएम धीराज गर्ब्याल ने किया जल भराव वाले इलाकों का  निरीक्षण, जल निकासी करने के दिए निर्देश 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल प्रातः काल से ही हो रही बारिस पर निरंतर नजर रखे हुए थे l वे अधिकारियों से लगातार सम्पर्क  बनाये हुए थे तथा दिशा निर्देश दे रहे थेl जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें रानीपुर मोड, भगतसिंह चौक, बहादराबाद बाल्मिकी बस्ती. लाटूवाला व कृष्णानगर कनखल, दीप पब्लिक स्कूल बहादराबाद के समीप,भारत माता मंदिर के पास रानीगली, हरिद्वार बस स्टैण्ड, मॉडल कॉलोनी  में पानी घुसने के अलावा देवपुरा पुलिया के पास मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें दी तो उन्होंने सम्बन्धित  विभागों के अधिकारियों को तेजी से जल निकासी  करने के निर्देश दिये तथा स्वयं  जल भराव वाले इलाकों, नाले- नालियों आदि का निरीक्षण करते हुए ऋषिकुल देवपुरा पुलिया के पास  क्षतिग्रस्त हुए मकान का जायजा लिया  व  क्षतिग्रस्त आवास को खाली कराने के साथ ही  अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश  दिये l
  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल,  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  श्री  पी एल शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement