Connect with us

उधमसिंह नगर

भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार उप सचिव इसलिए पहुंचे पंतनगर एयरपोर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। रामनगर में प्रस्तावित G–20 की तैयारियों के दृष्टिगत प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार उप सचिव भारत सरकार विकास श्रीवास्तव ने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा तैयारियों के संबंध में स्थलीय निरीक्षण के साथ ही संबंधित अधिकारियों को विभिन्न दिशा–निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दायित्व देते हुए समय से सभी व्यवस्थाएं दुरस्थ करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement