Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

जिलाधिकारी ने पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं से अनुभव सांझा किए

टनकपुर(चंपावत)- जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा आज शुक्रवार को अपने टनकपुर भ्रमण के दौरान तहसील परिसर टनकपुर में स्थापित पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया,तथा उसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं,युवाओं से मिले व उनसे परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी ली व उन्हें इस संबंध में टिप्स देते हुए अपने अनुभव सांझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा क्षेत्र में रुपये बांटने वाले सलमान खान की इंस्टाग्राम ने आइडी हटाई

इस दौरान जिलाधिकारी वहॉ उन्हें हो रही समस्या आदि के बारे में भी जानकारी ली तथा जल्द ही उन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर उपजिलाधिकारी को लाइब्रेरी की विभिन्न समस्याओं का समाधान के साथ ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी, मोहित देउपा, सुनीता, शाहीन अंसारी, विशाल नेगी,नीरज जोशी, संध्या, रश्मी, पूजा, संगीता, मोनिका, अंकित खर्कवाल,सौरभ नेगी, आकाश दीप, मनीषा भण्डारी, आदि लोग उपस्थित थे।

Select Language

Advertisement