Connect with us

उत्तर प्रदेश

ढाई साल की बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोचा, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घर से बच्ची को घसीटकर 100 मीटर दूर ले गए
बरेली।
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने ढाई साल की बच्ची को नोचकर मार डाला। कुत्तों का झुंड बच्ची को घर से घसीटकर 100 मीटर दूर लेकर गए। इससे परिवार ही नहीं कालोनी के लोगों में मातम पसरा है।
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने मंगलवार शाम गांव बंडिया में नहर किनारे रहने वाले अवधेश की ढाई साल की बच्ची परी पर 15 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को 100 मीटर तक घसीट ले गए। बच्ची के शरीर पर कई जगह काटकर घाव बना दिए। ग्रामीणों ने बच्ची को बमुश्किल छुड़ाया और डॉक्टर के पास लेकर गए। तब तक परी की मौत हो चुकी थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement