Connect with us

हल्द्वानी

उत्तराखंड में बिजली का झटका: जनवरी से महंगी होगी बिजली, जानें कितनी बढ़ी दरें

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में ऊर्जा निगम ने जनवरी 2026 के लिए बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को अब 10 से 43 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा।

देहरादून: उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया साल महंगाई की खबर लेकर आया है। ऊर्जा निगम (UPCL) ने जनवरी 2026 महीने के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) की नई दरें जारी कर दी हैं। इसके तहत अब उपभोक्ताओं से 10 पैसे से लेकर 43 पैसे प्रति यूनिट तक अतिरिक्त सरचार्ज वसूला जाएगा।
घरेलू और कमर्शियल दरों में इजाफा
ऊर्जा निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को अब 28 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा। वहीं, कमर्शियल श्रेणी में यह बढ़ोतरी 40 पैसे प्रति यूनिट तय की गई है। सबसे कम बोझ बीपीएल और स्नो बाउंड क्षेत्रों पर पड़ेगा, जिन्हें केवल 10 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त देने होंगे।
उद्योगों और अस्थाई कनेक्शन पर मार
निगम ने उद्योगों और अन्य संस्थानों के लिए भी दरें बढ़ाई हैं। एलटी और एचटी इंडस्ट्री को अब 38 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा। निर्माण कार्यों के लिए लिए जाने वाले अस्थाई कनेक्शन पर सबसे ज्यादा 43 पैसे प्रति यूनिट का भार पड़ेगा। रेलवे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए भी दरें 35 पैसे बढ़ गई हैं।
साल भर उतार-चढ़ाव का दौर
पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखें तो उपभोक्ताओं की जेब पर बिजली का बोझ लगातार बढ़ा है। साल 2025 में केवल तीन बार बिजली दरों में मामूली कटौती हुई, जबकि नौ महीने दरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जुलाई 2025 में उपभोक्ताओं को सबसे बड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब जनवरी 2026 में फिर से दाम बढ़ गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement