Report by : CWN Desk
Published at :
पुलिस अभिरक्षा से धोखाधड़ी का आरोपी फरार, दरोगा व सिपाही के खिलाफ मुकदमा

काशीपुर। अल्मोड़ा जिला कारागार से पेशी के लिए बिजनौर न्यायालय ले जाया जा रहा मुलजिम पुलिस हिरासत से फरार हो गया। अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात एएसआई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाहनवाज अहमद अल्मोड़ा के थाना भतरौजखान क्षेत्र में 15 जनवरी को गांजा समेत पकड़ा गया था। बिजनौर निवासी शाहनवाज के खिलाफ भतरौजखान थाने में केस दर्ज है और वह जिला कारागार अल्मोड़ा में बंद था। मंगलवार को एएसआई दयान दत्त, कांस्टेबल महेश प्रसाद, सूरजनाथ वाहन चालक कांस्टेबल प्रमोद ध्यानी उसे पेशी के लिए बिजनौर ले जा रहे थे। काशीपुर के रामनगर रोड पर होटल प्रेमदीप के पास शाहनवाज ने सुरक्षा कर्मियों से लघुशंका जाने की बात कही। वाहन से नीचे उतरते ही शाहनवाज कांस्टेबल महेश प्रसाद और सूरज नाथ को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।
पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद एएसआई ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। घटना की सूचना अल्मोड़ा पुलिस को भी दे दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›