Report by : CWN Desk
Published at :
पूर्व सैनिक के पुत्र को घर में घुसकर पीटा, हत्या की धमकी दी

सिडकुल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर पूर्व सैनिक के पुत्र के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवोदय नगर मे रहने वाले सेना से रिटायर साधुराम के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि लगभग एक साल पहले मोनू वर्मा ने प्लॉट दिलाने के नाम पर फर्जी तरह से हमारे से 35 लाख रुपए लिए थे। जब हम प्लॉट पर गए तो पता चला कि वह प्लॉट मोनू वर्मा पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच चुका है। जब हमने इस का विरोध किया तो वह हमे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद सामाजिक लोगों की उपस्थिति मे दिए गये पैसे वापस देने की बात कहकर 14-14 लाख रूपये के दो चेक दिए। लेकिन दिए गये चेक भी बाउंस हो गए जब हमने पैसे मांगे तो वह हमें जान से मारने की धमकी देने लगा। पैसे न वापस करने की स्थिति में मोनू वर्मा ने एक साथी के साथ मिलकर पूरे प्लान के तहत हथियारो के बल पर दिनांक 8/3/2023 को जान से मारने की नियत से घर में घुसकर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर इकट्ठा हुए मोहल्ले के लोगों की वजह से जान बची। जिस पर व हथियार लहराते हुए फरार हो गया। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›