Connect with us

देहरादून

दून नगर निगम में राज्य आंदोलनकारियों को हाउस टैक्स में मिलेगी छूट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मौजूदा बोर्ड के कार्यकाल की आखिरी बैठक में डेंगू अभियान के दौरान काटे गए चालान भी किए माफ
देहरादून। नगर निगम के मौजूदा बोर्ड के कार्यकाल की आखिरी बोर्ड बैठक में डेंगू अभियान के दौरान स्वास्थ्य अनुभाग की टीमों द्वारा काटे गए करीब छह सौ चालान माफ कर दिए गए। पार्षदों ने भी इस प्रस्ताव को एक स्वर में हामी भरते हुए पास कर दिया। वहीं शहर में राज्य आंदोलनकारियों को हाउस टैक्स में छूट दी गई है।
नगर निगम में गुरुवार को मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में आखिरी बोर्ड बैठक आयोजित हुई। मेयर गामा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य डेंगू रोकथाम अभियान के दौरान की गई कार्रवाई से आय अर्जित करना नहीं था। इसलिए बोर्ड ने चालान निरस्त करने का प्रस्ताव पास किया है। नगर निगम की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान डेंगू का लार्वा मिलने पर चालान में अधिकतम पांच लाख रुपये की राशि भी शामिल है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य लोग निगम से चालान माफ करने की मांग कर रहे थे। कुछ ही प्रतिष्ठान और लोगों ने चालान जमा किए थे।
बैठक में ये प्रस्ताव पास
● राज्य आंदोलनकारियों को आवासीय हाउस टैक्स में छूट देंगे।
● स्व. सुशीला बलूनी के घर जाने वाली सड़क का नामकरण उनके नाम पर होगा।
● दिलाराम बाजार चौक पर स्व. विधायक हरबंस कपूर की याद में स्मृति द्वार बनेगा।
● सड़कों और चौराहों के नामकरण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को सशर्त पास किया।
● विधायक निधि से स्वीकृत हो चुके कार्यों को पूरा करवाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्वाभिमान रैली में इन प्रमुख मांगों पर युवाओं से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों ने बुलंद की आवाज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement