Connect with us

हरिद्वार

पटाखों के गोदाम में विस्फोट प्रकरण: दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विस्फोटक में आग लगने से गई थी 4 जन की जान, 2 हुए थे घायल

हरिद्वारकोतवाली रुडकी दिनांक 20.02.2023 को कोतवाली रुड़की क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला कानून गोयान स्थित पंचायती धर्मशाला के पास पटाखे की दुकान व गोदाम में विस्फोट होने के कारण चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 02 व्यक्ति घायल हो गये थे। साथ ही उक्त घटना से आस-पास की दुकानों व संम्पत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अवैध बार और डांस क्लब पर छापा, 17 युवतियां समेत 57 लोग पकड़े गए

बिना लाइसेन्स व सुरक्षा के उक्त गोदाम मलिक द्वारा विस्फोट पदार्थों / पटाखों के गोदाम / दुकान को रिहायशी इलाके में चलाकर लापरवाही बरतने पर कोतवाली रुड़की पर दर्ज मुकदमें में विवेचक ने आज दिनांक 19.03.23 को 02 अभियुक्तों को पटियाला लस्सी रुड़की के सामने से दबोचा गया। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैl

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में वन दरोगा भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, नकल कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 198/2023 धारा- 308/338/304/ 286 भादवि व 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. आलोक कुमार जिन्दल पुत्र प्रशन्न प्रकाश निवासी म0न0 93 मोहल्ला कानून गोयान रूडकी जनपद हरिद्वार
  2. आयुष जिन्दल पुत्र सुशील कुमार निवासी उपरोक्त पुलिस टीम
    1-प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी- कोतवाली रुड़की
    2-व0उ0नि0 रणजीत खनेडा – कोतवाली गंगनहर
    3-हे0कानि0 इसरार- कोतवाली गंगनहर

Select Language

Advertisement