Report by : CWN Desk
Published at :
फिल्म कलाकार ने ली सनातन परिषद की सदस्यता,महंत रविंद्रपुरी के कार्य से हुए प्रभावित

हरिद्वार- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही संस्था अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय पर पहुंचे फिल्म कलाकार मनमोहन तिवारी ने संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। वह श्रीमहंत के कार्य से प्रभावित हुए और अखिल भारतीय सनातन परिषद की सदस्यता ग्रहण की। अब परिषद के साथ जुड़कर सनातन धर्म का प्रचार प्रचार करेंगे। सनातनी फिल्में या आध्यात्मिक से जुड़ी हुई चीज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। अभिनेता मनमोहन तिवारी ने कहा कि उन्हें बचपन से ही फिल्म जगत में काम करने का शौक था। सबसे पहला मौका उन्हें इमेजिन टीवी के शो राखी के स्वयंवर में जाने का मौका मिला। उसके बाद फिल्म जगत में लगातार काम करने लगे। वेब सीरीज छत्रसाल में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। कहा कि वह शुरू से ही श्रीमहंत रविंद्रपुरी से प्रभावित हैं। सनातन धर्म की सेवा करना चाहते हैं। वह स्वयं भोलेनाथ की सेवा करते हैं और संपूर्ण सावन में पूजा अर्चन करते हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सनातन परिषद के साथ जुड़कर वह सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि मनमोहन तिवारी पूर्ण रूप से अखिल भारतीय सनातन परिषद के साथ जुड़कर कार्य करेंगे। इस अवसर पर संस्था के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह अजय सिंह व संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›