Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित

पीड़ित से रुपये वसूलने और डियूटी में लापरवाही का आरोप

हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह ने अलग-अलग मामलों में एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
बहादराबाद थानाक्षेत्र में दो पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दो दिन पहले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को बंधक बनाकर बैठा लिया था। इसके बाद युवक के परिजनों को फोन पर बताया कि रकम देने पर ही युवक को छोड़ा जाएगा। युवक के परिजन शांतरशाह पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दी।
आरोप है कि चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। बाद में युवक के परिजन रकम देकर उसे छुड़ा कर लाए। यह मामला एसएसपी अजय सिंह की जानकारी में पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी जताई। तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, एक टायर पंक्चर वाले से विवाद होने के बाद तमंचा दिखाकर झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाकर पांच हजार रुपये हड़पने के आरोप में कांस्टेबल मोहन, मनोज डोभाल व रिपेंद्र कैंतूरा को भी निलंबित किया गया है। इसके अलावा एक और कांस्टेबल निलय यादव को भी निलंबित कर दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। लापरवाही किसी सूरत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›