Connect with us

हरिद्वार

आरक्षण के लिए चलेगा जनजागरण अभियान: सुधाकर कश्यप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने गंगाजल यात्रा की हरिद्वार से की शुरुआत

ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने पूर्व मंत्री का किया स्वागत

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुधाकर कश्यप ने हरिद्वार से गंगाजल यात्रा की विधिवत रूप से शुरुआत शनिवार को कर दी। विभिन्न स्थानों पर पूर्व मंत्री और पूरी यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ने कश्यप समाज को आरक्षण देने की मांग के लिए जन जागरण अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधाकर कश्यप के नेतृत्व में गंगाजल यात्रा की शुरुआत सुबह कश्यप आश्रम से हुई। जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। यात्रा जगजीतपुर से होते हुए अजीतपुर और जियापोता पहुंची। जहां दर्जनों ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने शॉल और महर्षि कश्यप की तस्वीर भेंटकर पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप का स्वागत किया।
कश्यप समाज के लोगों को संबोधित करते हुए सुधाकर कश्यप ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों में कश्यप समाज और इसकी कई उपजातियां हैं, जो लगातार आरक्षण की मांग कर रही हैं। लेकिन अभी तक आरक्षण नहीं मिल पाया है। आरक्षण कश्यप समाज का हक है। वो इसे जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी लोगों को शामिल कर मांग को पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, समाजसेवी बलराम कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज के हितों को दृष्टिगत रखते हुए आरक्षण की मांग जारी रहेगी।

Select Language

Advertisement