Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी राजपुरा के पूर्व पार्षद रंधावा पर हमला, पिस्टल तानी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रंधावा ने कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर

हल्द्वानी। राजपुरा से भाजपा के पूर्व पार्षद ने कुछ लोगों पर मारपीट और पिस्टल तानकर धमकाने का आरोप लगाया है। पूर्व पार्षद ने कोतवाली में छह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मामले में देर रात दूसरा पक्ष भी कोतवाली पहुंच गया।
राजपुरा क्षेत्र के पूर्व सभासद दिनेश रंधावा ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहना है कि शनिवार को भाजपा का शक्ति सम्मेलन था। सुबह से वह कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। इस बीच पांच-छह लोगों ने उनसे बिना बात विवाद शुरू कर दिया। समझाने के बाद भी वह गाली गलौज पर उतर आए। यहां तक कि आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और पिस्टल से तान दी। पूर्व पार्षद ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं देर रात आरोपी पक्ष भी कोतवाली पहुंच गया। उन्होंने पूर्व पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement