Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में इंटरसेप्टर वाहन दुर्घटनाग्रत, वन रेंज अधिकारी समेत चार की मौत, एक अधिकारी नहर में गिरने से लापता
ऋषिकेश में इंटरसेप्टर वाहन दुर्घटनाग्रत, वन रेंज अधिकारी समेत चार की मौत, एक अधिकारी नहर में गिरने से लापता

पेड़ से टकराने के बाद हुआ हादसा, शाम 5 बजे के करीब हुआ हादसा
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जानवरों के रेस्क्यू के लिए आए एक नए इंटरसेप्टर वाहन की टेस्टिंग के दौरान यह इंटरसेप्टर वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने के बाद जिला शक्ति नहर की सुरक्षा दीवार से जा टकराया। दुर्घटना में रेंज अधिकारी तथा उप रेंज अधिकारी सहित चार की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
जबकि राजाजी टाइगर रिजर्व की वन्य जीव प्रतिपालक जिला नहर में गिरकर लापता हो गई। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है। सभी घायलों को ऋषिकेश पहुंचाया गया है। मृतक वन क्षेत्राधिकार शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में उप सचिव आइएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं। घटना सोमवार साइन 5:00 बजे उसे वक्त हुई जब राजा जी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज से एक इंटरसेप्टर वाहन में बैठकर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उसकी टेस्टिंग लेने के लिए जिला बैराज मार्ग पर आ रहे थे। चीला जल विद्युत गृह से कुछ आगे शक्ति नहर पर आकर यह वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, वहां पहले वाहन एक पेड़ से टकराया जिससे इसमें सवार कुछ लोग छिटक कर बाईं और खाई में जा गिरे।
पेड़ से टकराने के बाद यह वाहन चीला शक्ति नहर की ओर बने पैराफिट से जा टकराया, जिसमें वन्य जीव प्रतिपालक सुश्री आलोक चीला नहर में जा गिरी। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया।
जबकि घायलों में हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) शामिल हैं। वहीं वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम जिला शक्ति नहर में लापता की तलाश में जुटी है। वन विभाग के मुताबिक मृतक कुलराज सिंह तथा अंकुश वाहन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं। यह दोनों अपने साथ ही वाहन का ट्रायल करा रहे थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›