Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार नगर निगम में भूमि खरीद घोटाला: सहायक नगर आयुक्त समेत चार अफसर निलंबित, लिपिक की सेवा समाप्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम में भूमि खरीद के एक मामले में अनियमितताओं की पुष्टि के बाद राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में सहायक नगर आयुक्त रवींद्र कुमार दयाल सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सेवा विस्तार पर कार्यरत एक लिपिक वेदपाल की सेवा समाप्त कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में मामला आने के बाद गन्ना विकास विभाग के सचिव रणवीर सिंह चौहान को जांच सौंपी गई थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में भूमि खरीद में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसके आधार पर शहरी विकास विभाग ने यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने खेल कोटा पुनः लागू करने का लिया निर्णय: धामी

शहरी विकास विभाग के अपर सचिव गौरव कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबित अधिकारियों में सहायक नगर आयुक्त रवींद्र कुमार दयाल, कर राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी कांत भट्ट, सहायक अभियंता आनंद सिंह मिश्रवान और अवर अभियंता दिनेश कांडपाल शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त सेवा विस्तार के तहत कार्यरत लिपिक वेदपाल को तत्काल प्रभाव से हटाने और वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट से इस मामले में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आरोपियों को चार्जशीट भी जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सेल में साड़ी लेने को भिड़ी दो महिलाएं, बाल पकड़कर जड़ डाले थप्पड़, वीडियो वायरल

इस कार्रवाई के बाद नगर निगम हरिद्वार के प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जांच अब विस्तृत रूप से की जा रही है और अन्य संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement