Connect with us

हरिद्वार

वैदिक मंत्रों के साथ निःशुल्क संस्कार शिविर का समापन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल द्वारा आयोजित किया गया था निःशुल्क संस्कार शिविर

हरिद्वार। आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल द्वारा आयोजित निःशुल्क संस्कार शिविर का आज अंतिम दिन था जिसमे सुबह सात बजे वैदिक यज्ञ से प्रारम्भ हुआ जिसके पुरोहित श्री वी पी सिंह एवं वैद्य रामफल आर्य रहे, सभी बच्चो ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ किया।
चौधरी देवपाल सिंह राठी (प्रधान) ने बताया कि आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल के पदाधिकारियों ने पटका पहना कर उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया सुबह वैदिक यज्ञ के बाद सभी बच्चे को अलग अलग तरह  श्री अमन कुमार (शिक्षक आर्य वीर दल ) ने शरारिक व्यायाम, योग ,सूर्य नमस्कार, पृथ्वी नमस्कार आदि के बारे  बताते हुए उनकी सही क्रियाए बताई तथा सभी बच्चो को उनका अभ्यास कराया।
बच्चो को अनेकों व्यायाम के साथ सूर्य, पृथ्वी नमस्कार को कोणिक रूप में रेडियो की धुन पर कराये गये जिसको बच्चो ने मुख्य अतिथि जी के सामने बड़ी ही व्यस्थित रूप में किया।
तत्पश्चात सभी बच्चो को आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल , इंद्रलोक की ओर से अल्प आहार दिया गया ।
आज समापन के अवसर पर  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० दिनेश शास्त्री जी  कुलपति संस्कृत  वि विद्यालय हरिद्वार रहे। उन्होंने  उपस्थित अभिभावकों व बच्चो को  सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे सुबह जल्दी उठना चाहिए, जल्दी सोना चाहिए, हमे नित्य कर्म कर स्नान के बाद दैनिक यज्ञ करना चाहिए। उन्होंने ने कहा परुषोत्तम राम जी, योगी राज श्री कृष्ण चन्द्र जी दोनो समय यज्ञ करते थे, वो स्वाध्याय करते थे वेदों का, उपनिषदों का इसी लिए उन्हे महान कहा गया है उन्होंने कहा हमे अपनी मेहनत, अपने पुरुषार्थ से कार्य करना चाहिए जो हमारे जीवन को उन्नति की और अग्रसर करता है ,हमे कभी मांस, मछली, अण्डे, दारू आदि का सेवन नही करना चाहिए इससे जीवन अवन्ती की और जाता है साथ ही हमारा स्वास्थ खराब होता है।
उन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि हमे तर्क शक्ति के साथ बात पूछनी व माननी चाहिए यदि बात ठीक नही तो विरोध करना चाहिए। बताया गया। अन्त में मुख्य अतिथि जी द्वारा पुरुस्कार वितरण कर बच्चो को  प्रोत्साहित किया गया ।
अन्त में शान्ति पाठ के साथ बच्चो के कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर बच्चो का हौसला बढ़ाने के लिए श्री मुख्तयार सिंह,  सुरेन्द्र सिंह नेहरा, कुलबीर सिंह, जसवती देवी, विजयपाल सिंह, देवपाल सिंह राठी, रेनू राजपूत, नीलम,   नरेन्द्र सिंह तेवतिया,  कृष्णा, जोबिंदरपाल आर्य ,,पूजा सिंह, रेनू बालियान,  कृष्णा,रजनी राठी, मानसी, मयंक,  राम लाल, जगपाल, अरुण कुमार आदि आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement