Connect with us

हरिद्वार

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने पहलगाम हमले में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि, आतंकियों के लिए कठोर सजा की मांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में आज प्रज्ञाकुंज योग भवन, हरिद्वार में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार के संरक्षण में पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत हुई 26 आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ, जिसके बाद पांच मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने उपस्थित सेनानी परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश वर्तमान में संक्रमण काल से गुजर रहा है। यदि समाज में जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर दीवारें खड़ी होती रहीं, तो भविष्य में इससे भी बड़े जघन्य अपराधों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति मुर्मू का नैनीताल दौरा: 3 और 4 नवंबर को शहर 'नो ड्रोन फ्लाई जोन', सुरक्षा घेरा सख्त

सभा में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने आतंकवाद के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कब तक देश धर्म के नाम पर इस तरह की निर्मम हत्याओं को सहता रहेगा। अब समय आ गया है कि सरकार निर्णायक कदम उठाए और आतंकवाद की जड़ों को पूरी तरह उखाड़ फेंके।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत भोपाल सिंह की अध्यक्षता में संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जितेंद्र रघुवंशी ने ‘हर महीने प्रथम रविवार को 10 बजे, 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के नाम’ अभियान की विस्तृत जानकारी दी। आगामी 4 मई को कुंजा बहादुरपुर, भगवापुर, वटवृक्ष सुनहरा, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, बहादराबाद, हरिद्वार कोतवाली के सामने तथा गाजीवाली और बहादुरपुर जट्ट में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर में बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ ने संभाली कमान

बैठक में देशबंधु, विवेक शर्मा, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, शिवकुमार सिंह, किशनपाल सिंह, खेमपाल सिंह, मुकेश त्यागी, ममता धीमान, हरपाल सिंह सैनी, सुरेशचंद्र सुयाल सहित अनेक सेनानी परिवारों ने भाग लिया और संगठन के प्रति एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलौत, वीरेन्द्र कुमार गहलौत, अशोक चौधरी, संजय सैनी, कमल छाबड़ा, सुशील शर्मा, यशपाल सिंह, प्रमेश चौधरी, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement