Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी से जा रहे थे बिहार, कार डंपर से टकराई, 5 की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ममेरे भाई के इंतकाल में जा रहा था परिवार, सुल्तानपुर के पास हुआ हादसा

हल्द्वानी। सड़क दुर्घटना में हल्द्वानी बनभूलपुरा के तीन लोग समेत पांचों लोगों की मौत होने को कोहराम मचा है। सभी लोग कार से बिहार जा रहे थे।
बनभूलपुरा वार्ड-59 स्थित अंसारी कॉलोनी निवासी साहिल खान अपने ममरे भाई के निधन पर शोक संवेदना जताने बिहार के सासाराम जा रहे थे। बताया जा रहा है कि साहिल मां शाईना के साथ हल्द्वानी से दिल्ली तक ट्रेन से पहुंचा।दिल्ली से साहिल के पिता गुड्डू ने बिहार के लिए एक टैक्सी बुक कराई। टैक्सी को बनभूलपुरा का गली नंबर एक निवासी शाहरुख चला रहा था। दिल्ली से कार में साहिल की मामी रुखसार और नानी जमीला भी सवार हो गई। टैक्सी में 5 लोग सवार हो गए। टैक्सी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के पास सड़क डंपर से टकरा गई। कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में साहिल खान (19), उनकी मां शाईना (37), मामी रुखसार (31) और नानी जमीला के साथ कार चालक शाहरूख (28) शामिल हैं। साहिल व्यापारी था। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement