Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
पैर फिसलने से बजेला की महिला पहाड़ी से गिरी, 4 किमी डोली से पहुंचाया सड़क तक, देखिए वीडियो

सरकारें बदली, मुखिया बदले, नहीं बदली पहाड़ों की तकदीर, आज भी पहाड़ में पहाड़ जैसा मुश्किल भरा है जीवन

नैनी (जागेश्वर)अल्मोड़ा। आज धौलादेवी ब्लाक के दूरस्थ गांव बजेला की एक महिला, खेत से घर आते समय, संकरे रास्ते में पैर फिसलने से पहाड़ी से गिर गई। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

ग्रामीण महिला को लगभग 4 किलोमीटर डोली से मोटर मार्ग नैनी तक लाएं। परिजन नैनी से घायल को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा ले गये हैं।

पहाड़ों का जीवन आज भी पहाड़ जैसी चुनौतियों से भरा है। राज्य बनने के बाद सरकारें बनी और बदली। चेहरे बदले। मगर नहीं बदली तो दूर गांवों की तस्वीर व तकदीर। दूर-दराज पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी ऐसे गांव हैं जो विकास के दावों की पोल खोल रहे हैं। राज्य बनने के 23 वषोॅ के बाद भी गांवों को सड़क मार्गों से नहीं जोड़ा जा सका है। पहाड़ों की तलहटी में बसे इन गांवों के लोगोँ को सड़क तक आने के लिए गाड़-गधेरों और कई किलोमीटर तक पथरीले, संकरे और खतरनाक रास्तों को पैदल पार करना पड़ता है। ग्रामीण नैनी-नैलपड़-बजेला मोटर मार्ग की लम्बे समय से मांग कर रहे हैं।
ग्रामीण मरीजों को डोली से अस्पताल लेकर आते हैं। ऐसे में अक्सर गंभीर रूप से बीमार मरीजों की, समय से इलाज न मिलने के कारण दिक्कतें और भी बढ़ जाती हैं ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›