Connect with us

हल्द्वानी

गणेश सिंह ने जीता मिस्टर हल्द्वानी का खिताब

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर हल्द्वानी में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। रविवार देररात तक आयोजित प्रतियोगिता का उद्घघाटन मेयर डॉ. जोगेन्द्र रौतेला ने किया। गणेश सिंह मिस्टर हल्द्वानी चुने गए जबकि सफीक अहमद रनर अप रहे। मिस्टर मैन फिजिक मिस्टर बवनीत सिंह (बिन्नी) बने।
मिस्टर उत्तराखंड की प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें बाजी रुड़की के इंदर कुमार ने मारी। रनरअप नैनीताल के महेन्द्र सिंह चौहान रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने योगा व जिम प्रशिक्षक व तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता मेघा जोशी व ललित कला अकादमी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कुसुम पांडे को भी सम्मानित किया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, बलवंत पाल, साबिर सलमानी, जाकिर सलमानी, कैलाश जोशी, मनप्रीत रहे।

Select Language

Advertisement